SANGRAMGARH NEWS: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के सराय छत्ता गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम सराय छत्ता निवासी विनीत यादव ने बताया कि 29 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके पिता रामलखन यादव (62) लखपेड़ा बाजार जा रहे थे। बाजार से लगभग 100 मीटर पहले पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही प्लेटिना मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या MP15MP3348) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल रामलखन यादव का उपचार सावित्री मेमोरियल हॉस्पिटल, लखपेड़ा बाजार में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भाग रहे बाइक चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक पाण्डेय, निवासी सराय स्वामी, थाना महेशगंज, तहसील कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ बताया। घटना के संबंध में 30 जुलाई को थाना संग्रामगढ़ में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





