Home उत्तर प्रदेश तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज

तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: मारपीट की घटना को लेकर लीलापुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के झलिहन का पुरवा डांड़ी निवासी शंभूनाथ पुत्र मोलई ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छब्बीस जुलाई को रात करीब नौ बजे गांव के राज गौतम पुत्र अमृतलाल तथा शिवा गौतम पुत्र नन्हें लाल एवं अमृतलाल की पुत्री कृष्णा ने भूत प्रेत के आरोप को लेकर घर पर आकर गालीगलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियो ने पीड़ित व उसके पुत्र निकेश को लाठी डण्डे से मारपीट कर चुटहिल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपियो ने जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राज समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।