Home उत्तर प्रदेश ताजिया जुलूस में या हुसैन की सदाएं लगाते हुए शामिल हुए लोग

ताजिया जुलूस में या हुसैन की सदाएं लगाते हुए शामिल हुए लोग

हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाले गए जुलूस में शामिल हुए पूर्व एवं वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष
PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव में शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे से लेकर शाम 6रू30 बजे तक ताजिया जुलूस पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में निकाला गया। यह जुलूस इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम के दौरान कर्बला की जंग (680 ईस्वी) में हुए अन्याय के खिलाफ बलिदान और सच्चाई के लिए खड़े होने के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जाता है। इस्लामिक परंपराओं में ताजिया जुलूस और ताजिए से जुड़ी मुख्य बातें यह है कि ताजिया बांस, शीशा, कागज और चमकीले सजावटी सामान से बनाया गया एक प्रतीकात्मक ढांचा मकबरे का मॉडल होता है। यह कर्बला में मौजूद इमाम हुसैन के मकबरे की याद दिलाता है। मुहर्रम के शुरुआती दिनों से लेकर 10 वें दिन आशूरा तक मजलिस शोक सभाएं आयोजित की जाती है। इस दौरान लोग कर्बला की घटनाओं को याद करते हैं और गम मानते हैं। मुहर्रम की दसवीं तारीख को निर्धारित मार्गो से ताजिया जुलूस निकाला जाता है। इसमें शामिल लोग या हुसैन की सदाएं लगाते हुए चलते हैं। जुलूस के अंत में ताजिया को परंपरा के अनुसार दफना दिया जाता है या तय स्थान पर विसर्जित कर दिया जाता है। नगर पंचायत कोरांव में निकाले गए तालियां जुलूस में नगर पंचायत कोरांव के वर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी, सपा नेता पवन कुमार चतुर्वेदी उर्फ राजू चैबे, शहादत अली, नौशाद अंसारी, महताब खान, सपा नेता विनय सोनकर, राजेश पांडेय, सभासद शैलेश सिंह शैलू, सभासद राजकुमार केसरी, सभासद प्रतिनिधि विजय जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, जाफर अली, नौशाद अंसारी, मुनव्वर अली समेत भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग व कोरांव बाजार के व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान कोरांव बाजार में नौहे, फातेहाख्वानी व लंगर भी आयोजित किए गए जहां भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।