KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली अंतर्गत सिराथू तहसील परिसर से अज्ञात चोरों ने फरियादी की बाइक पार कर दिया, वाहन स्वामी के खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं तो पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के छोटका टीलवा निवासी विकास कुमार पाल पुत्र राम सजीवन ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे के करीब सिराथू तहसील अपनी बाइक से आया था, तहसील परिसर में बाइक खड़ी कर काम निपटाने चला गया वापस लौटा तो अपनी जगह खड़ी बाइक नदारत थी काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।





