Home उत्तर प्रदेश डीएम से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

डीएम से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

PRATAPGARH NEWS: दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीडिता ने जिलाधिकारी से गुहार की है। लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता का आरोप है कि बीती उन्तीस जून को उसकी बहन के साथ गांव के ही कुश वर्मा पुत्र रामदुलारे वर्मा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। लेकिन गिरफ्तारी न होने से पीड़ित व उसके परिवार के सदस्य डरे सहमे हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। पीडिता ने जिलाधिकारी से आरोपी की गिरफ्तारी तथा परिवार की सुरक्षा की गुहार लगायी है। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।