किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे दैनिक उपयोग के उत्पाद
JHANSI NEWS: स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के पास कृष्णा प्लाजा में शनिवार को ट्रुज़ो हाइपरमार्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। हाइपरमार्ट का उद्घाटन इना खन्ना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर खन्ना परिवार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। ट्रुज़ो हाइपरमार्ट एक आधुनिक रिटेल एवं सुपरमार्केट चेन है, जहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे ग्रोसरी (किराना), ताज़े फल एवं सब्जियां, रेडीमेड गारमेंट्स, फुटवियर, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, होम फर्निशिंग, किचन एवं घरेलू उपयोग का सामान सहित अनेक उत्पाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध होंगे। हाइपरमार्ट को विशेष रूप से फैमिली फ्रेंडली शॉपिंग को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, ताकि पूरे परिवार की जरूरतों का सामान एक ही स्थान पर आसानी से मिल सके। हाइपरमार्ट के ओनर पवित्र खन्ना ने बताया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ट्रुज़ो हाइपरमार्ट में ग्राहकों को बेहतर सेवा, आकर्षक ऑफर्स और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव मिलेगा। उद्घाटन समारोह में खन्ना परिवार के कपिल, दीपिका, यश, अर्जुन, प्रीति, कृति, पूजा, संजय, शिवानी, वैभव एवं नीलम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ के अवसर पर सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।







