Home उत्तर प्रदेश टीजीटी प्रथम दिवस की परीक्षा सकुशल संपन्न

टीजीटी प्रथम दिवस की परीक्षा सकुशल संपन्न

PRATAPGARH NEWS: बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा 2026 की दो दिवसीय परीक्षा के प्रथम दिवस की परीक्षा जनपद के 33 परीक्षाकेंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देशन और सेक्टर मजिस्ट्रेट्स,स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स, जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ द्वारा नामित सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की निगरानी में दो पालियों में संपन्न हुई. परीक्षा केंद्र पीबी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी में प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह के निर्देशन व जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ द्वारा नामित सहायक केंद्र व्यवस्थापक डॉ विंध्याचल सिंह प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ व महमदुल हसन प्रवक्ता पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़, स्टैटिक मजिस्ट्रेट रामपाल एसीओ लालगंज, सेक्टर मजिस्ट्रेट मो साजिद सीओ कुंडा की निगरानी में दो पालियों में सकुशल संपन्न हुई.प्रथम पाली प्रातः 09.30 बजे से 11.35 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा,द्वितीय पाली अपरान्ह 02.30 बजे से सायं 04.35 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के जनपद प्रतापगढ़ हेतु नामित पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने लाइजन ऑफिसर शशांक कुमार सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज चंडीगोविंदपुर प्रतापगढ़ के साथ परीक्षा केंद्र पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़ सहित जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया.परीक्षा केंद्र पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़ में निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार द्विवेदी परीक्षा व्यवस्था से संतुष्ट दिखे. प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 600 परीक्षार्थियों में 278 उपस्थित व 322 अनुपस्थित रहे.जबकि द्वितीय पाली में पंजीकृत 600 में 336 परीक्षार्थी उपस्थित व 264 अनुपस्थित रहे.केंद्र प्रभारी कार्यदायी संस्था के रूप में श्रीमती शशि सिंह उपस्थित रहीं.परीक्षा का संयोजन विद्यालय के परीक्षा प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ,अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार सरोज, अमरेंद्र सिंह,मो शमशाद,शिवम सिंह,विनीत सिंह द्वारा किया गया।