PRATAPGARH NEWS: 20 जुलाई से 21 जुलाई तक जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी डॉ राम मोहन मीणा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01.07.2026 से 31.07.2026 तक) के अंतर्गत विशेष साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया.राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व पीटीए अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह, अनिल कुमार,प्रवीण कुमार सिंह,विनोद कुमार,अनुज कुमार व शुभम शुक्ला के संयोजन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया. इसी प्रकार एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह,अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में,इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अंसार अहमद के निर्देशन में, शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ राघवेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।








