Home उत्तर प्रदेश झांसी के युवक पर नाबालिक किशोरी को भगाने के आरोप में केस

झांसी के युवक पर नाबालिक किशोरी को भगाने के आरोप में केस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की एक नाबालिक किशोरी तीन दिन पहले घर से लापता हो गई, किशोरी की मां ने खोजबीन के बाद झांसी के एक युवक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक महिला ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी 12 जनवरी की रात 11 बजे से लापता है, परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोस के खलील मियां के मकान में किराए पर रह रहे युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने झांसी के रहने वाले अजय कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।