Home उत्तर प्रदेश ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार पर शहर में जगह-जगह भंडारे व...

ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार पर शहर में जगह-जगह भंडारे व शरबत वितरण

श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया पुण्य लाभ, सामाजिक संगठनों व व्यापारियों ने निभाई सेवा की परंपरा
FATEHPUR NEWS: ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे एवं शरबत वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल पेय एवं प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। शहर में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला और विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। दीवानी कचहरी प्रांगण में अधिवक्ता आलोक शर्मा के नेतृत्व में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं आगंतुकों को शीतल पेय वितरित किया गया। इस दौरान रमेश सिंह भदौरिया, जगनायक सिंह सचान, शशिकांत वर्मा, कुलदीप शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, देवनारायण तिवारी, सत्येंद्र मौर्य, नौशाद अहमद, अजय सचान, विजय सिंह, सत्येंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। वहीं पार्षद चौराहा के समीप चित्रकूट सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा पाली क्लीनिक डेंटल आई एवं आयुर्वेद के सौजन्य से शरबत वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. राजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, शिव प्रकाश गुप्ता, नैतिक गुप्ता, रामू मिश्रा सहित अन्य लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग दिया। लाल बाजार चौराहे पर कुमार इलेक्ट्रॉनिक की ओर से शरबत वितरण का आयोजन किया गया, जहां राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाई गई। इस दौरान सुशील, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सुधीर, आकाश मोदनवाल, विनोद कुमार गुप्ता, रोहित चौरसिया, राजेश अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में व्यापारियों द्वारा शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम में राकेश सोनी, सतीश अग्रहरि, शिवाकांत चौरसिया, राजीव पुरवार, पप्पन रस्तोगी, अमित रस्तोगी सहित अन्य लोग शामिल रहे। देवीगंज पुल के समीप भी शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, एडवोकेट सचिन गुप्ता, राकेश गुप्ता, सम्राट गौतम, अभिषेक सिंगर, सज्जन दीक्षित, धीरेंद्र मौर्य, टीकू, दीपक, डब्लू, राम किशोर प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा झाऊ पुलिया राधा नगर के निकट आयुष फर्नीचर, राजू मौर्य एवं राम फर्नीचर की ओर से भी शरबत वितरण किया गया। वहीं डाकघर परिसर में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जयशंकर गुप्ता, अजय दीक्षित, अरविंद श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, राजू सिंह, प्रवीण तिवारी, शैलेंद्र परमार, नरेश कुमार, शत्रुघ्न लाल, राजकुमार, रामनरेश, पवन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर आयोजित इन सेवा कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की सराहना की।