जनसुनवाई में 77 शिकायतें प्राप्त, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश
FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे में प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही दिखाएं। जनसुनवाई में आज कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।







