Home उत्तर प्रदेश जैबुन्निसा पब्लिक स्कूल संग्रामपुर में वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

जैबुन्निसा पब्लिक स्कूल संग्रामपुर में वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

BALRAMPUR NEWS:  कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) ज़ैबुन्निसा पब्लिक स्कूल संग्रामपुर में छात्र-छात्राओं के प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन  किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने योग्यतानुसार अपने हुनर को भिन्न-भिन्न भाषाओं में प्रस्तुत किया जिसको देखने व सुनने के लिए अभिभावक और आसपास के गांव के लोग उपस्थित हुए। लोगों ने छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम प्रस्तुति की भरपूर सराहना की।  छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नाटक ,संगीत,भाषण,कविता आदि प्रस्तुत किये। इसके अतिरिक्त विद्यालय द्वारा आयोजित 16 छात्र-छात्राओं के बीच हुई टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में अखिलेश पाल(प्रथम स्थान), अध्ययन जयसवाल(द्वितीय स्थान), नंदिता पाल(तृतीय स्थान) को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि  इरफान अहमद शन्ने, डॉ० इश्तियाक अहमद, भोला जयसवाल, राजकुमार जयसवाल, जयशंकर प्रसाद मिश्रा,  व लल्लन तिवारी उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये। अतिथिगणों ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भेंट किया। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।