Home उत्तर प्रदेश जेठ व भतीजे पर दीवार गिराने एवं मारपीट का आरोप, शिकायत

जेठ व भतीजे पर दीवार गिराने एवं मारपीट का आरोप, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की एक महिला का आरोप है कि उसके पट्टीदार जबरन दीवार गिरा दिए और मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं छः कृष्णा नगर निवासी माया देवी पत्नी जसपाल मौर्य ने शनिवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बंटवारा के बाद भी उसके पट्टीदार गुरुवार की रात उसकी दीवार को गिरा दिए जिससे वह बाल बाल बच गई, माया देवी का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट कर धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।