Home उत्तर प्रदेश जीवनशाह और जेल चौराहे की यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त

जीवनशाह और जेल चौराहे की यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त

नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर होगी कार्रवाई, पार्किंग जोन किए जाएंगे विकसित
JHANSI NEWS: बरसते पानी के बीच जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अधिकारियों की टीम के साथ जीवनशाह चौराहा और जेल चौराहा का निरीक्षण किया। उन्होंने बढ़ते यातायात दबाव, जाम और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान के निर्देश दिए। प्रतिष्ठान संचालकों से दुकानों के सामने वाहन खड़ा न कराने की अपील की। रोड सेफ्टी मानकों के अनुसार व्यवस्थित पार्किंग जोन विकसित करने तथा नो-पार्किंग व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने को कहा। उन्होंने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, यातायात पुलिस और विद्युत विभाग को समन्वय बनाकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही चौराहों पर लटकते विद्युत तारों को व्यवस्थित कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जीवनशाह चौराहा शहर की पहचान है, इसे जाम मुक्त, सुंदर और सुरक्षित बनाना प्राथमिकता है।