MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त पीएम कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने शासन के निर्देश का अक्षरशः पालन करने एवं बेसिक शिक्षा परिषद स्कूल को कॉन्वेंट से भी बेहतर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने अपने पदाधिकारी के साथ मधुरिमा तिवारी को सम्मानित किया । जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पीएम कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती विद्यालय को देखकर ऐसा लग रहा है कि मोदी और योगी का सपना धरातल पर सरकार हो रहा है । पीएम कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती के विद्यालय के शिक्षा का मॉडल जिले में ही नहीं, प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में विख्यात होना चाहिए । इनका कार्य उच्च कोटि का है उनके कार्य से हम सभी को प्रेरणा मिलती है । आगे विद्यालय के परिसर में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी देखा गया । उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी, सुनीता शर्मा, जिला मंत्री पूनम चौरसिया, मीडिया सह प्रभारी विजय शक्ति दुबे, शुभम जायसवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी, जय प्रकाश भारती, मंडल महामंत्री नगर पश्चिमी कृष्ण कुमार सिंह रिचू सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दिया । उक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी विजय शक्ति दूबे ने दिया ।







