Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम, पाकशाला (रसोईघर), पुरुष एवं महिला बंदीगृह, आंगनवाड़ी केंद्र, चिकित्सालय तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए। वहीं पाकशाला में निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन तैयार किया जा रहा था, जिसका जिलाधिकारी ने जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि निरुद्ध बंदियों को आवश्यकतानुसार विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, जेलर फतेहपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।