Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने किया ककरहवा गेट और रोहूडीला कटान स्थल का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया ककरहवा गेट और रोहूडीला कटान स्थल का निरीक्षण

SIDDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने गुरुवार को सिद्धार्थनगर-लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित ककरहवा सीमा पर 02 लेन मार्ग के गेट निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे शीघ्रता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने कूड़ा नदी के बाएं तट पर स्थित गोवर्धनपुर तटबंध के किलोमीटर 4.650 से 4.900 के मध्य स्थित रोहूडीला कटान स्थल पर चल रहे 03 जियो बैग के डैम्पनर के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्रेनेज खंड की अधिशासी अभियंता कृपा भारती को निर्देशित किया कि जनपद के सभी तटबंधों का निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी स्थान पर कटान हो रही हो या मरम्मत की आवश्यकता हो, तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए ताकि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।