Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई उर्वरक की तीन दुकानों पर एफआईआर दर्ज

जिलाधिकारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई उर्वरक की तीन दुकानों पर एफआईआर दर्ज

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण किया और अनियमितता बरतने पर तीन दुकानों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में उर्वरक की मात्रा में भिन्नता और टैगिंग में गड़बड़ी पाई गई।क्षमे० सम्राट खाद भंडार लहंगपुर के उर्वरक गोदाम में अनियमितता पाई गई और दुकान को सीज करने का निर्देश दिया गया। साधन सहकारी समिति लालगंज और पत्थरौल में उर्वरक वितरण की जांच की गई। इफको ई-बाजार में उर्वरक विक्रेता को हटाने और दूसरे विक्रेता को नामित करने का निर्देश दिया गया। लालपुर के एग्री जंक्शन केंद्र और भावा बाजार के भारती खाद भंडार में अधिक दर पर उर्वरक बेचने की शिकायत पर दोनों दुकानों को सीज करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में एग्री स्टैक सर्वे का निरीक्षण करने और हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया । सर्वेयर को नियमित समीक्षा करने और 5 सितंबर तक सर्वे कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहां कि जनपद में यूरिया और डीएपी उर्वरक की पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। किसानों से अनुरोध है कि वे आवश्यकतानुसार ही उर्वरक खरीदें और अनावश्यक रूप से भंडारण न करें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हेल्प डेस्क स्थापित करें, सर्वेयर की नियमित समीक्षा करें, प्रत्येक सर्वेयर प्रतिदिन कम से कम 200 सर्वे करें। यदि किसी विभाग के सर्वेयर द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करे। भ्रमण के दौरान विकेश पटेल, उप क़ृषि निदेशक, डॉ अवधेश यादव, जिला क़ृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समिति, खंड बिकास अधिकारी भी उपस्थित रहे।