Home उत्तर प्रदेश जालसाजी कर फर्जी बैनामा करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर...

जालसाजी कर फर्जी बैनामा करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर तीन के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव में जालसाजी कर फर्जी बैनामा करने एवं पीड़ित के साथ धमकी व अभद्रता के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कड़ा धाम पुलिस ने पति पत्नी समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव निवासी कमलाकांत मिश्रा पुत्र स्व रामलखन मिश्र ने न्यायालय में दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि उसकी आजी स्व चंद्रकली पत्नी राम मनोहर के नाम दर्ज भूमि का गांव के कुछ लोगों ने मकान हड़पने की नीयत से जालसाजी कर फर्जी बैनामा करा लिया , पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी आएदिन गाली गलौच कर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देते है, जिसकी शिकायत स्थानीय थाना में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित की शिकायत एवं कोर्ट के आदेश पर कड़ा धाम पुलिस ने बारा हवेली खालसा गांव निवासी नीता देवी, मनोज कुमार एवं दयाशंकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।