Home उत्तर प्रदेश जमीन विवाद को लेकर युवकों ने पूर्व प्रधान को पीटा

जमीन विवाद को लेकर युवकों ने पूर्व प्रधान को पीटा

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित, तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा (टेढ़ीमोड़) में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर पूर्व प्रधान नरेश सोनकर पर युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना टेढ़ीमोड़ हाईवे ओवरब्रिज के नीचे हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को राम नरेश सोनकर जेसीबी बुलाकर विवादित जमीन को समतल करा रहे थे। इसी बात को लेकर विपक्षी पक्ष के युवकों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा। हमले में वह सड़क पर गिर पड़े, लेकिन पूर्व प्रधान की कार्यशैली के चलते किसी भी मौजूद शख्स ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की और हमलावरों ने पिटाई जारी रखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल पूर्व प्रधान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पीड़ित की तहरीर पर सत्यम , अंगद व पंकज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।