MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) कोन थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर तिलठी गांव में तालाब में डूबने से सत्यम यादव (6 वर्ष), पुत्र कड़ेदीन यादव तथा किशन यादव (8 वर्ष), पुत्र सुरेश कुमार यादव की मौत हो गई थी। घटना की दुखद सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। समाजवादी पार्टी के हरसिंगपुर बूथ अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव के परिवार में हुई इस दुखद घटना पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष गोयल, नगर विधानसभा महासचिव रामराज यादव, नगर विधानसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव (एडवोकेट), सेक्टर प्रभारी नायब यादव, चिंदलिख के ग्राम प्रधान अशोक यादव, हरसिंगपुर के ग्राम प्रधान योगेश यादव, खुलुआ के ग्राम प्रधान राजेंद्र गौतम, चिंतामणि यादव, कल्लू यादव, विशाल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।







