मंडल अध्यक्ष नसरिन बानो सिद्दीकी को मिला “बेस्ट अवार्ड 2026”
PRAYAGRAJ NEWS: जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवा एवं संगठनात्मक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मंडल अध्यक्ष नसरिन बानो सिद्दीकी को “बेस्ट अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नसरिन बानो सिद्दीकी ने समाजहित, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पत्र प्रदान करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी नसरिन बानो सिद्दीकी को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त करने पर नसरिन बानो सिद्दीकी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी समाजहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी।







