12 वर्षों की उपलब्धियों पर केन्द्रित तीन दिवसीय शिविर में उमड़ी भीड़, योजनाओं का मिला सीधा लाभ
SIDHARTHNAGAR NEWS: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त विकास खण्डों में 14 से 16 जून तक आयोजित जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला के क्रम में विकास खण्ड बढ़नी में भव्य आयोजन किया गया, जहां सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों का बुके देकर स्वागत किया गया, जिससे आयोजन का वातावरण गरिमामय हो उठा। सांसद जगदम्बिका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है, जिसमें 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज तथा किसानों को सम्मान निधि के रूप में प्रतिवर्ष 6000 रुपये दिए जा रहे हैं, साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं और ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और प्रधानमंत्री ने देश के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की नई दिशा दी है। वहीं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि यह तीन दिवसीय शिविर आम जनता को योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है, जिसमें आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ पाने के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है, साथ ही उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया, जिससे आयोजन सामाजिक सरोकारों से जुड़ता नजर आया,वहीं अंत में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ रजत कुमार चौरसिया, संदीप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह,अनिशि मणि पाण्डेय, रामविलास, रविंद्र यादव,सन्तोष गुप्ता, महेंद्र कुमार, शाहिद सिराज, भानुप्रताप सिंह, अनुपम सिंह, शकील अहमद, रविकांत यादव, नियाज अहमद, शीला पटेल, उदय प्रताप गौतम, दिलीप यादव, अवधेश यादव सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।







