PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी आईएएस के निर्देशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के आदेशानुसार जनपद प्रतापगढ़ में समस्त माध्यमिक विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन करके विद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के नियमों, मानकों आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है. शनिवार को राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन और अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार,विजय कुमार गुप्ता के संयोजन में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह अध्यक्ष, विनोद कुमार सदस्य सचिव, संतोष कुमार शुक्ला सदस्य, पीटीए के अध्यक्ष केदार सिंह सदस्य,अभिभावकों में रामजी सदस्य, कमला देवी सदस्य, विद्यार्थियों में वंश शर्मा और आकाश अग्रहरि सहित 8 सदस्यीय रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया गया. प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने अपने उद्बोधन रोड सेफ्टी क्लब के गठन के उद्देश्य, औचित्य और संचालन संबंधी नियमों और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा किया. प्रवीण कुमार सिंह ने रोड पर चलने और रोड पर करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे मे बताया.संतोष कुमार शुक्ला ने स्टाफ और विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी के नियमों और आवश्यकता के बारे में प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर क्लब के सदस्यों सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।



