Home उत्तर प्रदेश जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में किया गया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में किया गया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

PRATAPGARH NEWS: बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करके जागरूक किया गया. राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन में,राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव व उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस के निर्देशन में,राजकीय बालिका इंटर कालेज आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ आम्रपाली द्विवेदी के निर्देशन में, एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में, तुलसी इंटर कालेज बाबूगंज कुंडा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अनुपम ओझा के निर्देशन में, अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पाण्डेय के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी प्रकार जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न संस्थाओं में सभी विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के महत्व और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।