Home उत्तर प्रदेश श्रावण मास की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने विन्ध्याचल घाटों...

श्रावण मास की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने विन्ध्याचल घाटों व कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को थाना विन्ध्याचल क्षेत्र के गंगा घाटों तथा कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद चिल्ह चौराहा और नरऊ बॉर्डर सहित कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रा पूरी तरह सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए।