PRATAPGARH NEWS: शनिवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उ प्र प्रयागराज द्वारा आयोजित डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा जनपद के 10 परीक्षाकेंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देशन और स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा नामित पर्यवेक्षकों तथा प्राचार्य डायट प्रतापगढ़ द्वारा नामित पर्यवेक्षकों की निगरानी में दो पालियों में संपन्न हुई. परीक्षा केंद्र पीबी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह के निर्देशन,पर्यवेक्षक डॉ विंध्याचल सिंह, डायट से पर्यवेक्षकद्वय डॉ सतीश चंद्र तिवारी व विजय कुमार की निगरानी में सकुशल दो पालियों में सकुशल संपन्न हुई.प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा तथा द्वितीय पाली प्रातः 11.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न हुई.पहली पाली में पंजीकृत 477 परीक्षार्थियों में 459 उपस्थित रहे.जबकि द्वितीय पाली में पंजीकृत 515 में 494 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.परीक्षा का संयोजन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह , महमूदुल हसन, मो शमशाद द्वारा किया गया।







