PRATAPGARH NEWS: अपहरण की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन बीती तेरह मई को दोपहर करीब बारह बजे मामा के घर से निकली थी। वापस न लौटने पर उसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन कहीं पता नही चला। पीड़ित का यह भी आरोप है कि किशोरी दिलीप नाम के युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी। आशंका है कि आरोपी दिलीप उसे अपहृत कर ले गया। जांच के बाद उदयपुर पुलिस ने आरोपी दिलीप के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।







