अरो, भटनी और पूरे जोधा पीएचसी में लगे स्वास्थ्य मेले, मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित
SANGRAMGARH NEWS: विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। अरो, भटनी तथा पूरे जोधा पीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 112 मरीजों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराईं। ग्राम अरो में आयोजित स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर विशाल, फार्मासिस्ट नागेंद्र सिंह, एलटी समा सरोज सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 45 मरीजों का उपचार किया। इसमें खांसी, बुखार, सिरदर्द, उल्टी, पेट दर्द, दस्त तथा शुगर सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। इसी क्रम में भटनी पीएचसी में डॉक्टर आशीष शुक्ला, फार्मासिस्ट धीरेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स रोशनी कुमारी सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने 42 मरीजों का पंजीकरण कर उपचार किया। मरीजों को बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ ही नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं पूरे जोधा पीएचसी में डॉक्टर अजय आनंद और फार्मासिस्ट एसके त्रिपाठी ने 25 मरीजों का पंजीकरण कर विभिन्न बीमारियों का उपचार किया। मौसम में बदलाव के चलते होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए और मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य मेले के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई रखने, स्वच्छ पानी पीने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने की जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य मेले आयोजित होने से लोगों को अपने गांव के आसपास ही स्वास्थ्य सुविधाएं और नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध हो रही हैं।








