PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता और अनुज कुमार के संयोजन और एएनएम,आशा और आंगनबाड़ी सहायिका सहयोग से कक्षा 10 के छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग प्रतापगढ़ की तरफ से डीपीटी का टीका लगाया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने बताया कि टीकाकरण से असाध्य और जानलेवा बीमारियों से बचाव होता है और स्वस्थ जीवन व्यतीत करने में सहायता मिलती है. डिप्थीरिया एक जानलेवा बीमारी है इसे गलघोंटू बीमारी भी कहते हैं. इस रोग में गले में झिल्ली बन जाती है और गला रुंध जाता है. बीमारी गंभीर स्थिति जानलेवा हो जाती है.इसीलिए सरकार की तरफ से डिप्थीरिया का मुफ्त टीका लगाया जा रहा है।








