PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। उप निरीक्षक आदित्य पाण्डेय सोमवार की सुबह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर देउम चौराहा के पास आरोपी कुलदीप मिश्र पुत्र राजेन्द्र मिश्र उर्फ विजय कुमार निवासी भैरवन को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी को जेल भेज दिया गया।





