Home उत्तर प्रदेश चोरी करने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा बचाव में की फायरिंग

चोरी करने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा बचाव में की फायरिंग

SANGRAM GARH NEWS: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक बोलेरो सवार संदिग्ध गिरोह को घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गिरोह चोरी की नीयत से गांव में आया था। खुद को घिरता देख बदमाशों ने बचाव के लिए फायरिंग की और मौके से भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पिछले करीब एक माह से एक । स्विफ्ट डिजायर गाडी संदिग्ध परिस्थितियों में घूमती देखी जा रही थी। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बकरीद के दिन गांव से एक बकरा चोरी होने की घटना में भी इसी गिरोह का हाथ हो सकता है। मंगलवार रात करीब नौ बजे संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर ग्रामीण सतर्क हो गए और । फोर व्हीलर स्विफ्ट डीजार  सवार लोगों को घेर लिया। इसी दौरान दो राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। हालांकि फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर संग्रामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जिसका नाम वाजिद अली पुत्र शकील निवासी रामपुर बावली कोतवाली लालगंजजबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना से नाराज करीब 25 से 30 महिलाएं संग्रामगढ़ थाने पहुंच गईं और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगीं। महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में लगातार संदिग्ध गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि । पकड़ा गया युवक शकील अहमद अपने बुआ रिश्तेदारी में आया था रास्ता भटक जाने से ऐसी घटना हुई मामले की गहन जांच की जा रही है। पकड़े गए  युवक शकील अहमद  की फोर व्हीलर गाड़ी स्विफ्ट डीजार भी पुलिस हिरासत में लिया । पकड़े गए युवक से  पूछताछ की जा रही है तथा फरार लोगों की तलाश में टीम लगाई गई है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।