Home उत्तर प्रदेश चाइल्ड हेल्प लाइन एवं दत्तक ग्रहण इकाई का औचक निरीक्षण, सचिव ने...

चाइल्ड हेल्प लाइन एवं दत्तक ग्रहण इकाई का औचक निरीक्षण, सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश

KUSHINAGAR NEWS: जिले के भुवन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन एवं राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई, कुशीनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन में उपस्थित कर्मचारियों से वहां की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के समय चाइल्ड हेल्प लाइन से संबंधित कोई भी बच्चा उपस्थित नहीं था। सचिव द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन के सुचारु संचालन हेतु उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके पश्चात राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई के निरीक्षण के दौरान तीन अनाथ बच्चे (दो बालक एवं एक बालिका) पाए गए। इनमें से एक बच्चा लगभग 45 दिनों से, दूसरा लगभग 5 माह से तथा एक बच्चा जनपद देवरिया से प्राप्त होकर दिनांक 24 फरवरी 2026 से इकाई में निवास कर रहा है। इन बच्चों की देखभाल चाइल्ड एजुकेटर एवं आया द्वारा समुचित रूप से की जा रही है। निरीक्षण के दौरान नलिन सिंह (जिला समन्वयक), मानस मिश्रा (काउन्सलर), साक्षी पाण्डेय (सुपरवाइजर), सुनीता पाण्डेय (केस वर्कर), वन्दना गुप्ता (चाइल्ड एजुकेटर) एवं रूबी शर्मा उपस्थित रहीं।