KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर माढों का मजरा बनियन का पुरवा गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर से नकदी व जेवर पार कर दिया, पीड़ित की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर माढों का मजरा बनियन का पुरवा निवासी शिव भवन पुत्र स्व सुखदेव गुप्ता ने रविवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात आए अज्ञात चोरों ने घर में रखा बहु लक्ष्मी देवी का लॉकेट, अंगूठी , कमरबंद , पायल व बिछिया एवं मंजू देवी का कान की झुमकी , अंगूठी , पायल, बिछिया, चंदा देवी का लॉकेट, पायल, झुमकी , अंगूठी व आठ हजार की नकदी सहित अन्य गृहस्थी का सामान पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।







