Home उत्तर प्रदेश ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिताएं जरूरी : मनोज...

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए खेल प्रतियोगिताएं जरूरी : मनोज जायसवाल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  नगर विधानसभा के गैपुरा मंडल अंतर्गत ग्रामसभा भिलौरा स्थित भिलौरा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समाजसेवी कबड्डी प्रतियोगिता में भाजपा नेता मनोज जायसवाल सम्मिलित हुए। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ सकते हैं। मनोज जायसवाल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास का भी सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती हैं तथा उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने आयोजकों एवं समाजसेवियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि गांवों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर धीरज बिंद ,शिवसागर बिंद,रामबचन बिंद, अनिल सिंह,राजू बिंद, राकेश सरोज, राजेंद्र प्रसाद बिंद, नीरज बिंद, व ग्रामवासी एवं खिलाड़ी लोग उपस्थित रहे।