Home उत्तर प्रदेश पीएम के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के आगमन पर निषाद समाज ने...

पीएम के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के आगमन पर निषाद समाज ने किया स्वागत

नपाध्यक्ष ने नौका यात्रा के माध्यम से मीरजापुर घाटो का कराया दर्शन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल सोमवार की सुबह नारघाट पहुंचे। जहां नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गर्मजोशी के साथ उनको अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत किया।घाट पर ही कजरी गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने नौका पर ‘कचौरी गली’ कजरी का मनमोहक गायन किया। कजरी की मधुर प्रस्तुति से पूरा माहौल लोक संस्कृति और परंपरा से सराबोर हो गया। वहीं निषाद समाज के लोगों ने भी पारंपरिक गीत गाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।तीरंदाजी, पहलवानी के पहलवानो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर उनके स्वागत के लिए खड़े थे।पूजन अर्चन के बाद नौका यात्रा नारघाट से फतहा घाट के ओर रवाना हुई।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद संजीव सान्याल के आगमन पर निषाद समाज की पारंपरिक संस्कृति,लोककला,नौका संस्कृति एवं प्राचीन खेल परंपराओं को जीवंत करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।नारघाट से फतहां घाट तक भव्य नौका यात्रा निकाल कर मीरजापुर के विभिन्न घाटों का भी दर्शन कराया गया है।
नौका यात्रा के दौरान कजरी लोकगीत एवं लोकगायन सहित विभिन्न पारंपरिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं है।नौका यात्रा के पश्चात महावीर पार्क में पारंपरिक खेल एवं व्यायाम कौशल प्रदर्शन का आयोजन किया गया।भारत की प्राचीन कुश्ती एवं दंगल परंपरा को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी को इससे जोड़ता है। मीरजापुर की पहचान केवल प्राकृतिक एवं धार्मिक विरासत से ही नहीं, बल्कि यहां की लोक संस्कृति, निषाद परंपरा, कजरी, नौका संस्कृति और पारंपरिक खेलों से भी है। इन परंपराओं को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपरा को आर्थिक विकास, पर्यटन एवं रोजगार की संभावनाओं से जोड़कर मीरजापुर को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर संजीव सान्याल ने कहा कि मीरजापुर एक प्राचीन नगरी है और नौका संचालन का काम हजारों सालों से किया जा रहा है और यह बहुत पुरानी परंपरा है जिसे फिर से वापस लाने की कोशिश कर रहे है।आज चेयरमैन साहब द्वारा नौका संचालन का कार्यक्रम किया गया है,इस प्रथा के अवशेष देखते है अब क्या बाकी रह गया है,अब इसके आधार पर नाव चलाने की जो प्रणाली उसे वापस लाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी जी लाल, विकाश शुक्ला, ए.ई दीपक सिंह पटेल,अवर अभियंता विवेक बिंद,खेल अधिकारी धर्मवीर घोष,सभासद नीरज गुप्ता,सभासद पति शरद सरोज,राजेश सोनकर, विजय निषाद , राज कुमार दुबे ,सूरज साहनी ,राजकुमार साहनी ,गोवर्धन निषाद ,रामबली निषाद सभासद विजय शंकर प्रजापति,पहलवान भीम मौर्य, पहलवान मनोज यादव,कमलेश, रतन यादव,निहाल,सुरेंद्र यादव, अभिषेक यादव, मुरलीधर, श्याम धर,राजू साहनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।