MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) गोरखपुर में शिव नारायण तिवारी की हत्या और ब्राह्मण समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट ने ब्राह्मण समाज के लोगों से 13 अगस्त 2026 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं और समाज के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त गुरुवार को सुबह 10:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर अपनी बात रखी जाएगी।







