MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय का मीरजापुर में एक मुण्डन संस्कार के कार्यक्रम में जाते समय कोन ब्लाक क्षेत्र चील्ह समीप स्थित पुरूषोत्तम फीलिंग स्टेशन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल एवं अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया है। इस अवसर पर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की बीजेपी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है गैस सिलेंडर एवं महंगाई से जनता परेशान है श्री राय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लाख सफाई देती रहे लेकिन हकीकत आम आदमी के सामने है। सच्चाई तो यह है कि इस समस्या के लिए केन्द्र सरकार एवं प्रधानमंत्री खुद जिम्मेदार है लेकिन वह जिम्मेदारी से भाग रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं गैस सिलेंडर का कोई अभाव नहीं है जबकि महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के अभाव में व्यापार बंद के कगार पर आ गया है दो जून का भोजन भी मुहैया होना नसीब नहीं है।
उक्त अवसर पर अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओम प्रकाश ओझा कांग्रेस नेता मनीष मोरोलिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान पत्रकार एवं व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद चौधरी इमरान खान अर्चना चौबे मधु सैलानी कमलेश दूबे अंकुर श्रीवास्तव आजाद इश्तियाक अंसारी कपिल कुमार सोनकर मनीष दुबे जैकी कोल शिव शंकर पाण्डेय डॉ शहाबुद्दीन राम नाथ दूबे तुलसी गुप्ता रितेश मिश्रा मोहित दुबे राकेश दंत त्रिपाठी डा दिनेश चौधरी शाश्वत पांडे प्रवेश दुबे डॉ प्रेम प्रजापति कैलाश प्रजापति राजू भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।







