MIRZAPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत गैंग लीडर रमेश चंद ओझा पुत्र जयदेव ओझा, निवासी हरना की गली तुलसी चौक थाना कोतवाली कटरा की करीब 4 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी गई। पुलिस के अनुसार, गैंग के सक्रिय सदस्य राकेश कुमार सरोज पुत्र सुभाषचंद्र सरोज, निवासी ग्राम मलई की बारी तरकापुर, थाना कोतवाली देहात और बब्लू भारती पुत्र कैलाशनाथ भारती, निवासी हनुमान पड़रा, थाना कोतवाली देहात भी इस कार्रवाई में शामिल हैं। इन सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कुर्क की गई संपत्ति ग्राम टांड़ (कंतित), थाना विंध्याचल, तहसील सदर में स्थित करीब 1.012 हेक्टेयर भूमि है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ बताई गई है। यह संपत्ति अपराध से अर्जित बताई जा रही है। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला और थानाध्यक्ष विंध्याचल अविनाश प्रकाश सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक टीम मौजूद रही।







