Home अयोध्या गुणवत्ताविहीन मार्ग दो माह में ही मिट्टी मे मिल गयी नवनिर्मित सड़क

गुणवत्ताविहीन मार्ग दो माह में ही मिट्टी मे मिल गयी नवनिर्मित सड़क

343
0

प्रतापगढ़। लोक निर्माण विभाग के खण्ड अवर अभियंता एवं मेट की लापरवाही के कारण ठेकेदार गुणवत्ताविहीन मार्ग का निर्माण कर मोटा मुनाफा कमाते है।ठेकेदार दिन-दूनी रात चौगुनी आर्थिक तरक्की कर क्षेत्र में रौब जमाते घूमते है।
लालगंज तहसील एवं विकास खण्ड रामपुर संग्रामगढ़ के सगरा राजबहा नहर से वीरभद्रपुर होते हुए कमल चौराहा तक लगभग तीन किलोमीटर मार्ग का नवीनीकरण कार्य जून माह में किया गया, जिसकी लागत लगभग पचास लाख रुपये रही है।
सगरा नहर से वीरभद्रपुर गाँव के आखिरी छोर तक लगभग एक किलोमीटर का मार्ग मानक अनुरूप कार्य नही होने के कारण जगह-जगह उखड़ गयी है। सड़क कई जगह पर धँस गयी है और भैंस के गोबर की तरह फूल गयी है।
सड़क धँसने और फूल जाने का मुख्य कारण जलभराव कहना बिल्कुल बेईमानी होगी क्योंकि यह मार्ग गर्मी मे नवीनीकृत किया गया और सड़क बनने के महज एक माह मे ही सड़क उखड़ने लगी।
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि इस तरह की सड़क बनेगी तो कितने दिन चलेगी। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों को जमकर कोसा और कड़ी नाराजगी जताते हुए जाँच व मार्ग दुरुस्त करने की माँग उठायी।

 विविध कार्यक्रमों में आज शामिल होंगे प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी आज शनिवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आयेंगे। वह पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे ननौती में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी अपरान्ह पौने चार बजे धधुआ गाजन गांव पहुंचेगे। यहां वह हाल ही में सर्पदंश से हुई मासूम बच्चों की मौत पर परिजनों से मिलकर संवेदना जतायेंगे। इसके पूर्व वह राजमतीपुर, गोपालपुर, भगौरा, कोठा नेवढ़िया, घुइसरनाथ धाम तथा लालगंज में विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने यहां दी है।

जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

प्रतापगढ़।। सार्वजनिक कार्यक्रम में सरेआम जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करना आरोपी को मंहगा पड़ा है। पुलिस ने आधा दर्जन की शिकायत पर गुरूवार की रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के बरूआ निवासी अभिषेक, भुड़हा निवासी विपिन, बाबा का गांव निवासी अश्विनी सिंह एवं यशवीर सिंह आदि ने गुरूवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सांगीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के मंच से कटरा निवासी सपा नेता कामता पटेल ने जाति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। आरोपी का वीडियो इण्टरनेट मीडिया पर प्रसारित भी हुआ। तहरीर में कहा गया है कि जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी को लेकर क्षेत्र में लोगों में आक्रोश का माहौल है। तहरीर के आधार पर सांगीपुर पुलिस ने गुरूवार की रात आरोपी कामता पटेल के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज यादव का कहना है कि केस दर्ज हुआ है, जांच कर तथ्यों के आधार पर कडी कार्रवाई की जाएगी।