PRATAPGARH NEWS: सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर रविवार की दोपहर बाद से ही कांवरिया श्रद्धालुओं का जमघट शुरू हुआ दिखा। वहीं एकादशी होने के नाते बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने रविवार को भी बाबा का दर्शन पूजन किया। मंदिर परिसर में कई स्थानों पर रूद्राभिषेक में भी श्रद्धालुओं को भक्तिभाव में देखा गया। आखिरी सोमवार को लेकर आज बाबा धाम में दर्शनार्थियों की संख्या ज्यादा होने को लेकर प्रशासन भी तैयारियों को लेकर मुस्तैद दिखा। श्रावण मास के तीसरे व चैथे सोमवार को अयोध्या से भी बड़ी संख्या में पर्यटक बाबा का दर्शन पूजन किया करते हैं। एसडीएम वाचस्पति सिंह तथा सीओ राजीव द्विवेदी ने संयुक्त भ्रमण कर सुरक्षा समेत विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया। रविवार की शाम स्थानीय बाजार समेत रामपुर बावली, नया का पुरवा, वर्मा नगर, अमावां आदि चैराहे तिराहे पर भक्तों ने कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए भण्डारे का भी जगह जगह आयोजन किया।







