Home आस्था गाजे बाजे के साथ शिव बारात में महादेव का गूंजा जयघोष, हुआ...

गाजे बाजे के साथ शिव बारात में महादेव का गूंजा जयघोष, हुआ मंगल गान

PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर पंचायत के सांगीपुर वार्ड में मां चर्तुभुजी देवी मंदिर के समीप नवनिर्मित भगवान भोलेनाथ धाम में भगवान शंकर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को निकली शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए दिखे। शिव बारात में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी भी शामिल हुए। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी एवं प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी के संयोजन में निकली शिव बारात में श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाते हर हर महादेव का शंखनाद भी किया। शिव भक्त बारात में नाचते गाते देवाधिदेव महादेव का जयघोष लगाने में आनंदित दिखे। वहीं भगवान शिव दरबार की झांकी पर राहगीरों व भक्तों को रास्ते भर पुष्पवर्षा भी करते देखा गया। शिव बारात चर्तुभुजी देवी धाम से संगम चौराहा होते हुए प्रतापगढ़ रोड पर शिव मंदिर व श्रीहनुमत निकेतन धाम से रायबरेली रोड पर श्रीहरिहरमंदिरम पहुंची। यहां पूजन अर्चन के बाद इनहन भवानी धाम के विश्वनाथ मंदिर से होते हुए बारात बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंची। दूसरे प्रहर शिव विवाह में भी महिलाओं ने गौरा पार्वती के मंगलगान से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर सरोज कुमार द्विवेदी, पप्पू तिवारी, ईओ इन्द्र प्रताप, संजय द्विवेदी, शैलेन्द्र मिश्र, सभासद धर्मपाल, हरिशंकर, प्रशांत सिंह, छोटेलाल सरोज, राजू पाण्डेय, जगदीश नारायण तिवारी बबलू, सोनू मिश्रा, विनय पाण्डेय आदि रहे।