Home उत्तर प्रदेश दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता की हत्या, कोहराम

दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता की हत्या, कोहराम

पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का दर्ज किया केस दर्ज
PRAYAGRAJ NEWS: दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता को उत्पीड़ित कर हत्या की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने विवाहिता के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। लालगंज कोतवाली के पूरे नक्का पूरे मठहा निवासी प्रमोद यादव पुत्र स्व0 रामसागर यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन पूनम यादव को दहेज प्रताड़ना के चलते ससुरालीजनों द्वारा बारह मई की रात मारापीटा गया। तेरह मई को ट्रामा सेण्टर मंे पूनम की सुबह मौत हो गयी। घटना को लेकर मृतका के भाई प्रमोद ने तहरीर में कहा है कि उसकी बहन पूनम की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व लालगंज कोतवाली के ही पूरे हरिकिशुन निवासी शिव बहादुर यादव के पुत्र संतोष यादव के साथ हुई थी। तहरीर में शादी के बाद से मृतका के पति संतोष व सास मालती देवी पर दहेज के लिए विवाहिता के साथ उत्पीड़न की बात कही गयी। तहरीर में कहा गया है कि बारह मई की रात लगभग साढ़े नौ बजे मृतका ने अपनी मां को फोन पर ससुरालीजनों द्वारा मारपीट की शिकायत बतायी। अगले दिन तेरह मई को मृतका का भाई बहन के घर के लिए निकला था तब पति संतोष पूनम को लेकर लालगंज ट्रामा सेण्टर आ गया। ट्रामा सेण्टर में चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। इधर पूनम की मौत की जानकारी उसके मायके पहुंची तब कोहराम मच गया। रोते बिलखते मायके पक्ष के लोग ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहीं घटना को लेकर मृतका के भाई प्रमोद द्वारा तहरीर में बहन की ससुरालीजनों द्वारा मारपीट कर हत्या की बात कही गयी है। सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ट्रामा सेंटर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। वहीं पुलिस ने घटना को लेकर आरोपी पति संतोष व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।