Home उत्तर प्रदेश गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, मंदिर में गूंजे जयकारे

गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, मंदिर में गूंजे जयकारे

मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के साथ शोभायात्रा का आयोजन

14 मई को होगी प्राण-प्रतिष्ठा व विशाल भंडारा
FATEHPUR NEWS: कस्बे के निकट महरहा रोड स्थित एसएम टेंपल से मंगलवार को मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
शोभा यात्रा एसएम टेंपल से प्रारंभ होकर महरहा रोड और बाईपास होते हुए मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण तिवारी, ठाकुर सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह राठौड़, विप्र नारायण तिवारी, राजेश तिवारी, दया सिंह राठौर, इंद्र नारायण तिवारी, देवराज शुक्ला, अनिल तिवारी, सुनील तिवारी, रानू तिवारी, अमरेंद्र मिश्रा, कविता द्विवेदी, मधुलता मिश्रा, प्रेमलता बाजपेई, प्रियंका अग्निहोत्री, गीता तिवारी, छुन्ना तिवारी, रमेश त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह परिहार, कृष्णा द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजक लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि 14 मई को मंदिर में स्थापित मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से की जाएगी, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।