PRAYAGRAJ NEWS: एमपीवीएम गंगागुरूकुलम् में 2026 – 27 के लिए इन्वेस्टीचर समारोह का आयोजन आज किया गया।प्रत्येक सदन के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय में पांच सदन चिन्मय सदन, योगानन्द सदन, बुद्ध सदन, अरविन्द सदन तथा संदीपनी सदन है। विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव तथा तीनों काॅर्डिनेटर ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया। विगत वर्ष के हेड ब्वाॅय व हेड गर्ल ने गर्व व सम्मान से विद्यालय का ध्वज थामा हुआ था। विगत वर्ष के हेड ब्वाॅय अखण्ड प्रताप सिंह और हेड गर्ल दृष्टि मिश्रा ने विद्यालय का ध्वज प्रधानाचार्या को सौंपा।प्रधानाचार्या ने उस ध्वज को नए चुने गए हेड ब्वाॅय शौर्य त्रिपाठी व हेड गर्ल श्रद्धा को सौंपा एवं उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। विद्यालय की सचिव डा कृष्णा गुप्ता ने नव चयनित छात्रों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया। प्रधानाचार्या ने छात्रों को प्रोत्साहित किया तथा अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि, ‘‘अनुशासन का पालन करना कड़वा होता है परन्तु इससे मिलने वाला फल अत्यन्त मीठा होता है। अनुशासन व अभ्यास से ही जीवन में सफलता व आत्मविश्वास प्राप्त होता है, आत्मविश्वास से ही हमारे संकल्प पूर्ण होते हैं। नए चयनित सभी कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैज प्रदान किए गए। इस प्रकार शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
Home उत्तर प्रदेश गंगा-गुरूकुलम में सदनवार छात्र प्रतिष्ठापन समारोह सम्पन्न शौर्य त्रिपाठी हेड ब्वाॅय, श्रद्धा...







