PRATAPGARH NEWS: खाते से तीन लाख इक्कीस हजार हड़प लिए जाने को लेकर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के शीतलमऊ निवासिनी सुनीता सोनी पत्नी स्व0 शंकर लाल सोनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके बेटे दीपक सोनी ने अपने बच्चे को इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच बीते वर्ष अठारह अक्टूबर 2025 से लेकर कई बार में उसके बेटे के बैंक आफ बड़ौदा लालगंज के दो खातों से करीब तीन लाख इक्कीस हजार रूपये निकाल लिए गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।





