FATEHPUR NEWS: खागा तहसील के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र अंतर्गत खरगूपुर बरगला नौबस्ता घाट स्थित खाकी बाबा कुटी वेदांती आश्रम में आयोजित पुरुषोत्तम मास महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ के तहत चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भावुक हो उठे। कथावाचक ने बताया कि सच्ची मित्रता निस्वार्थ भाव, प्रेम और समर्पण पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि जीवन में वही मित्र सच्चा होता है जो सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहे। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आश्रम में 16 मई से 15 जून तक हरिनाम संकीर्तन, 8 जून से 14 जून तक श्रीराम महायज्ञ तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आश्रम के महंत श्री श्री 1008 रामबालक दास महाराज (वेदांती) ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







