Home उत्तर प्रदेश क्रेशर प्लांट पर मकान-रैंप धंसने से चार श्रमिक दबे

क्रेशर प्लांट पर मकान-रैंप धंसने से चार श्रमिक दबे

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भगवती देई स्थित एक क्रेशर प्लांट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। फाउंडेशन समेत मकान/रैंप अचानक जमीन में धंसने से वहां काम कर रहे चार श्रमिक मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने राहत-बचाव करते हुए चारों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए वाराणसी अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। मशीनों से मलबा हटाने का कार्य जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव और जांच में जुटी है।