Home उत्तर प्रदेश कौंदी पुल के पास से हत्या के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल...

कौंदी पुल के पास से हत्या के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी ने पूछताछ में कबूला जुर्म
PRAYAGRAJ NEWS:  पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक यादव के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के करीब 2ः44 बजे कौंदी नदी पुल के पास से कृष्णाकांत (52), राहुल (24) और सूरज (19) को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। घटना 20 अप्रैल 2026 की रात की है, जब थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम चांद खम्हरिया निवासी पारसनाथ आदिवासी के पुत्र राजू पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल राजू को सीएचसी मेजा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर सूरज पुत्र सुशील का नाम सामने आया। मामले में पांच लोगों की संलिप्तता पाए जाने पर धाराएं बढ़ाई गईं। पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि कृष्णाकांत के उकसाने पर उसने अपने साथियों शनि, राहुल और अनूप उर्फ अन्नू के साथ मिलकर राजू के सीने में चाकू से वार किया था। घटना के बाद चाकू झाड़ियों में फेंक दिया गया था, जिसे उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।