Home उत्तर प्रदेश कॉलेज में पेयजल समस्या को लेकर छात्र प्रतिनिधि ने प्राचार्य को सौंपा...

कॉलेज में पेयजल समस्या को लेकर छात्र प्रतिनिधि ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) मड़िहान क्षेत्र के तीसुही स्थित महाविद्यालय एसएसपीपीडी पीजी कॉलेज में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में छात्र प्रतिनिधि नीतेश कुमार पाण्डेय के मंडल ने सोमवार को महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि कॉलेज परिसर में शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पेयजल की टंकियां खाली रहती हैं तथा पानी की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही हैं। छात्र प्रतिनिधियों ने मांग की कि महाविद्यालय में सभी पेयजल संयंत्रों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर नए वाटर कूलर और आरओ प्लांट की व्यवस्था की जाए। प्राचार्य ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छात्र हित में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।